cul1

पोखरी/चमोली : संस्था श्री नरेंद्र सिंह भण्डारी राजकीय पॉलीटेक्निक, पोखरी में उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह 2025 के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न प्रतियोगिता चित्रकला,गायन, नृत्य, फोटोग्राफी, फिल्म मेकिंग एवं हैकथॉन से सम्बन्धी प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमे सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र/छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति देते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल कुमार सहायक प्रोफेसर भौतिक विज्ञान, अति विशिष्ट अतिथि अनिल खत्री फूड इंस्पेक्टर, विशिष्ट अतिथि प्रभारी प्रधानाचार्य आई.टी.आई श्यामवीर सैनी एवं संस्था के प्रधानाचार्य दिनेश कंजोलिया उपस्थित रहें